Indo Nepal Border: नगर निकाय चुनाव को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट, सील रहेंगी ये सीमाएं

उत्तर प्रदेेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 4 मई को होगा। इसे लेकर महराजगंज प्रशासन ने दो मई से मतदान खत्म होने तक भारत- नेपाल व बिहार सीमा सील रखने का निर्देश दिया है।

police

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आती जा रही है। प्रशासन की तैयारी भी तेज होते जा रही है। महराजगंज प्रशासन चुनाव को लेकर खास सुरक्षा बरत रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने 4 मई को होने वाले मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत- नेपाल व बिहार सीमा सील रखने का निर्देश दिया है।

सीमाएं रहेंगी सील, होगी गहन चेकिंग
जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने निर्देशित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग 2023 द्वारा निर्गत अधिसूचना के क्रम में जनपद महराजगंज में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन सम्पादित कराने हेतु जनपद की नेपाल राष्ट्र के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा बिहार राज्य के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा मतदान की समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व से मतदान की समाप्ति तक अर्थात 2 मई समय 6:00 बजे अपरान्ह से 4 मई
समय 6:00 अपरान्ह तक सील रहेगी। उपरोक्त समयावधि के भीतर अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर असामाजिक तत्वों के आवागमन को प्रतिबन्धित करने एवं चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिये सीमा सील करते हुए गहन पेट्रोलिंग की जायेगी तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर नाका स्थापित कर चेकिंग की जायेगी ।

जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि महराजगंज में पहले चरण में 4 मई को मतदान होना है। प्रशासन अपनी पूरी तैयारी के साथ है। सीमाओं को इसलिए सील किया गया है ताकि कोई भी अवैध गतिविधियां इनसे न हो पाएं। अराजकतत्वों पर लगाम लगे एंव चुनाव में अशांति फैलाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+