Special Train: त्योहारों पर दिल्ली की राह होगी आसान,रेलवे देगा यात्रियों को यह सुविधा

भारतीय रेल आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रख रहा है।इसी क्रम रेलवे ने पूजा स्पेशल कई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर है।गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रमुख

गोरखपुर,1अक्टूबर। Indian Railway News: रेलवे त्योहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।इसी क्रम में पूर्वाचलवासियों को राहत देने के लिए रेलवे ने गोरखपुर के रास्ते 05527/05528 नंबर की दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा द्वि-सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।त्योहारों पर दिल्ली से गोरखपुर व आस-पास के जिलों के बहुत यात्री अपने घर आते हैं।इन्हें यहां से दोबारा दिल्ली लौटने में कोई दिक्कत न हो इसलिए रेलवे ने यह योजना बनाई है।

train

सात फेरो में चलाई जाएगी ट्रेन
नार्थ ईस्ट रेलवे के सीपीआरो पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कुल सात फेरो में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

शेड्यूल
05527 नंबर की दरभंगा- आनन्द विहार टर्मिनस 23 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को दोपहर बाद 01.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 09.35 बजे छूटकर गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर 01.00 बजे आनंदविहार टर्मिनस पहुंचेगी।

05528 नंबर की आनन्द विहार टर्मिनस- दरभंगा स्पेशल 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को दोपहर बाद 03.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 08.05 बजे छूटकर नरकटियागंज के रास्ते 03.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

गोरखपुर- हैदराबाद स्पेशल
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 02575/02576 नंबर की हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को एक फेरा में और चलाने की घोषणा की है। 02576 गोरखपुर- हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस दो अक्टूबर को गोमतीनगर से चलाई जाएगी। 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 30 सितंबर को गोमतीनगर तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+