Indian Railway : थावे-कप्तानगंज-थावे के बीच चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05189-05190 थावे-कप्तानगंज-थावे के मध्य एक जोड़ी दैनिक अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक चलाई जाएगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
देखें समय सारणी
05189 थावे-कप्तानगंज दैनिक अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक थावे से 05.30 बजे प्रस्थान कर नरकटिया बाजार हाल्ट से 05.37 बजे, सासामूसा से 05.43 बजे, सिपाया से 05.50 बजे, जलालपुर से 05.58 बजे, तिनफेड़िया से 06.09 बजे, तरयासुजान से 06.15 बजे, तमकुही रोड से 06.25 बजे, गौरी श्रीराम से 06.33 बजे, दुदही से 06.40 बजे, चाफ हाल्ट से 06.47 बजे, कठकुइयाँ से 06.54 बजे, पडरौना से 07.03 बजे, बरहरागंज से 07.15 बजे, रामकोला से 07.25 बजे, लक्ष्मीगंज से 07.33 बजे तथा मठिया बरघाट (हाल्ट) से 07.40 बजे छूटकर कप्तानगंज 08.00 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार 05190 कप्तानगंज-थावे दैनिक अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक कप्तानगंज से 08.30 बजे प्रस्थान कर मठिया बरघाट (हाल्ट) से 08.44 बजे, लक्ष्मीगंज से 08.50 बजे, रामकोला से 08.58 बजे, बरहरागंज से 09.08 बजे, पडरौना से 09.20 बजे, कठकुइयाँ से 09.29 बजे, चाफ हाल्ट से 09.37 बजे, दुदही से 09.43 बजे, गौरी श्रीराम से 09.51 बजे, तमकुही रोड से 09.58 बजे, तरयासुजान से 10.13 बजे, तिनफेड़िया से 10.20 बजे, जलालपुर से 10.26 बजे, सिपाया से 10.33 बजे, सासामूसा से 10.39 बजे तथा नरकटिया बाजार हाल्ट से 10.46 बजे छूटकर थावे 11.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
इस गाड़ी के संचलन से 05439 सीवान-थावे दैनिक अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं 05121 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचलन समय में संशोधन किया गया है।
Recommended Video
संशोधित समय
संशोधित समयानुसार 05439 सीवान-थावे दैनिक अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से सीवान से 04.30 बजे प्रस्थान कर सीवान कचहरी 04.36 बजे, अमलोरी सरसर से 04.45 बजे तथा हथुआ से 04.57 बजे छूटकर 05.15 बजे थावे पहुँचेगी।
इसी प्रकार संशोधित समयानुसार 05121 थावे-छपरा कचहरी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से थावे से 11.45 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज से 11.55 बजे, मांझागढ़ से 12.07 बजे, रतनसराय से 12.19 बजे, शेर से 12.28 बजे, सिधवलिया से 12.36 बजे, ब्रजकिशोर हाल्ट से 12.43 बजे, त्रिविक्रमदेव नगर से 12.48 बजे, दिघवा दुबौली से 13.00 बजे, कतालपुर (हाल्ट) से 13.09 बजे, अलेहपुर हाल्ट से 13.16 बजे, राजापट्टी से 13.21 बजे, मसरख से 13.33 बजे, गुणराज पुर धामा से 13.43 बजे, परसा केरवाँ हाल्ट से 13.47 बजे, शाम कौरिया से 13.53 बजे, अगोथर से 13.59 बजे, टेढ़ा हाल्ट से 14.03 बजे, मढ़ौरा से 14.09 बजे, सिल्हौड़ी हाल्ट से 14.15 बजे, तेजपुरवा हाल्ट से 14.20 बजे, पटेरही से 14.27 बजे, बहुआरा हाल्ट से 14.32 बजे, बन्नी महम्मन पट्टी से 14.38 बजे, खैरा से 14.49 बजे तथा तेनुआ डुमरियाँ हाल्ट से 15.00 बजे छूटकर छपरा कचहरी 15.20 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications