Indian Railway: वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का हुआ पुनर्निधारण

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर यातायात एवं पावर ब्लाक लिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेट, पुनर्निधारण एवं नियंत्रित कर निम्नवत चलाया जायेगा।

शार्ट ओरिजिनेशन

- 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 31 अक्टूबर, 2023 को छपरा के स्थान पर एकमा स्टेशन से चलाई जायेगी।

पुनर्निधारण

- 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 31 अक्टूबर, 2023 को छपरा से 30 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।

- 05145 छपरा-सीवान डेमू गाड़ी 31 अक्टूबर, 2023 को छपरा से 70 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।

- 05135 छपरा-औंड़िहार डेमू गाड़ी 31 अक्टूबर, 2023 को छपरा से 30 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।

train

नियंत्रण

- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

- 05146 सीवान-छपरा डेमू गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बलरामपुर एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रजडेरवा चौराह, बलरामपुर स्थित एक दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 10 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 28 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच, अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा एवं रेलवे सुरक्षा बल, नानपारा द्वारा संयुक्त रूप निगरानी के दौरान नवाबगंज बाजार, बहराइच स्थित एक दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 08 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

27 अक्टूबर, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बक्शी तलाब स्थित एक दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 11 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 26 अक्टूबर, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, इज्जतनगर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर शेरगढ़, इज्जतनगर स्थित एक दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 18 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+