Vande Bharat Train: गोरखपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन, 7 जुलाई को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Train News Gorakhpur: वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर,लखनऊ से प्रयागराज तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर पहुंच चुकी है। इस एक्सप्रेस के लिए रेक आवंटित होने के बाद बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चेन्नई से गोरखपुर के लिए रवाना की गई थी, जो शनिवार दोपहर यहां पहुंची। सात जुलाई को पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद से यह यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

गोरखपुर पहुंचने के बाद इसका ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन के संचालन के लिए अभी तक फाइनल रूट और समय का निर्धारण नहीं हुआ है। इसका संभावित रुट गोरखपुर- अयोध्या- लखनऊ होते हुए प्रयागराज है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। रेलवे के आला अधिकारी भी गोरखपुर में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

vande bharat

पूर्वोत्तर रेलवे को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन पूरे प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी और राहत देने वाली है। इससे उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा को एक नई दिशा और गति मिलेगी। इससे यात्री कम समय में अधिक दूरी तय कर सकेंगे। इस ट्रेन में कई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं जो अन्य ट्रेनों में नहीं मिलेंगी। इसका ट्रायल होने और प्रधानमंत्री के शुभारंभ करने के बाद यह आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+