Indain Railway: सब- वे निर्माण के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को किया शार्ट टर्मिनेट
रेलवे ने बेलथरा रोड- किड़िहरापुर रेल खंड पर कार्य के चलते कई ट्रेने शार्ट टर्मिनेटन की हैं।

Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बेलथरा रोड-किड़िहरापुर रेल खंड पर स्थित समपार सं. 25 पर सीमित ऊॅचाई के सब-वे निर्माण के लिये गर्डर कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन
- बनारस से 8 जून, 2023 को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- भटनी से 8 जून, 2023 को चलने वाली 01747 भटनी-बनारस वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण
- सीतामढ़ी से 08 जून, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मण्डल के औंड़िहार स्टेशन यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलाकिंग एवं नॉन इंटरलाकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग निम्नवत रहेगा।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 06 एवं 15 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 07 एवं 14 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-सीवान-छपरा के स्थान पर रास्ते चलाई जायेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications