Indain Railway: नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों का किया पुनर्निधारण

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को पुनर्निधारित किया है। यात्रा से पूर्व लिस्ट जरुर देख लें।

train

Indain Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बेलथरा रोड-किड़िहरापुर रेल खंड पर स्थित समपार सं. 25 पर सीमित ऊॅचाई के सब-वे निर्माण के लिये गर्डर कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेषन- शार्ट ओरिजिनेषन एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा।

शार्ट टर्मिनेशन
- बनारस से 05 जून, 2023 को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।

- भटनी से 05 जून, 2023 को चलने वाली 01747 भटनी-बनारस वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।

पुनर्निर्धारण
- सीतामढ़ी से 05 जून, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 31 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-15021 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर भटनी पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 01 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-12204 से यात्री का छूटा हुआ दो बैग बरामद कर सीवान पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 01 जून, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-12562 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+