UP:136 स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा‘ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान से अवगत करा रहा रेलवे

Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर 14 अगस्त को नुक्कड़ नाटक एवं प्रदर्शनी के माध्यम से 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया गया, जिसमें स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,प्रतिष्ठित व्यक्तियों,वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ मण्डल के गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, आनन्दनगर, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर एवं मैलानी, वाराणसी मण्डल के बनारस, प्रयागराज रामबाग, मऊ, बलिया, छपरा, चौरी चौरा एवं भटनी तथा इज्जतनगर मण्डल के प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक एवं प्रदर्शनी के माध्यम से 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर ए.सी. लाउन्ज, गोरखपुर जं. पर कार्यक्रम का आयोजन एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री के.एल. गुप्ता, (105 वर्ष) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक, राकेश त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी राम बेलास सिंह 93 वर्ष, गणेश चन्द्र मिश्रा 92 वर्ष, राम नरेश पाण्डेय 91 वर्ष, श्री शिवानन्द तिवारी 90 वर्ष एवं जी.बी. सिंह 78 वर्ष तथा स्टेशन डायरेक्टर, गोरखपुर जय प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

gorakhpur

Happy Independence Day 2023 LIVE: आज PM मोदी लगातार 10वीं बार लाल किले से संबोधन को तैयार
इसी क्रम में जन भागीदारी की भावना से आजादी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के अन्तर्गत देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतन्त्रता आंदोलन एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त कर कर रहे हैं। सभी रेल अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों को आकर्षक ढंग से तिरंगे प्रकाश से प्रकाशमान किया गया है। रेलवे मुख्यालय एवं तीनों मण्डल कार्यालयों को तिरंगे लाइट से सजाया गया है, जिनकी रात्रिकालीन छटा अविस्मरणीय है।
'हर घर तिरंगा' अभियान में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आमजनों की सहभागिता की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के 136 स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से 'हर घर तिरंगा' एवं 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+