LIVE: लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- 'अगले साल मैं फिर आऊंगा'
Happy Independence Day 2023 Live: आज पूरा देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ये आजादी की 76वीं वर्षगांठ है। इस खास मौके पर पूरा भारत देशभक्ति के रस में सराबोर है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है तो वहीं आज लाल किले पर पीएम मोदी ने 10वीं बार ध्वजारोहण किया। लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं
पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं, ''2019 में, प्रदर्शन के आधार पर, आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया...अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं।''
सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान
पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं, "वाइब्रेंट बॉर्डर गांवों को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने उस मानसिकता को बदल दिया। वे देश के आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं वह मेरा पहला गांव है।" देश...मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं।"
हमारा प्रयास जारी रहेगा
पीएम मोदी का कहना है, ''हमने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं और इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा.''
मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं: PM मोदी
लालकिले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं, हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया, आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रही है, मत्स्य पालन हमारे कोटि कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है. इसलिए हमने अलग मंत्रालय की रचना की. ताकि समाज के लोग पीछे रह गए, उन्हें भी साथ ले सकें।
देश में अवसरों की कमी नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज जैसा सौभाग्य आज देश के नौजवानों को मिला है, ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी को मिलता है, हमें इसे गंवाना नहीं चाहिए, आने वाला समय टेक्नोलॉजी से प्रभावित रहने वाला है, हमारे छोटे-छोटे शहर और कस्बे आबादी में छोटे हो सकते हैं लेकिन उनका सामार्थ्य किसी से कम नहीं है, देश में अवसरों की कमी नहीं है।
'भारत के पास हर समस्या का समाधान है'
लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘देश को स्थिर और मजबूत सरकार चाहिए, हम पाई-पाई जनता के हित में लगा रहे हैं, भारत के पास हर समस्या का समाधान है, भारत अब रुकने वाला नहीं है, कोरोना काल ने मानवीय संवेदनाओं के बारे में सिखाया।'
कोटि कोटि अभिनंदन
लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी ने कहा कि आज अवसरों की कमी नहीं है, आप जितने अवसर चाहेंगे, देश उतने अवसर देने में समर्थ है, देश में विशेष शक्ति जुड़ रही है, माताओं बहनों की शक्ति की, ये आप का ही परिश्रम है. किसानों की शक्ति जुड़ रही है, देश कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, मैं मजदूरों, श्रमिकों का कोटि कोटि अभिनंदन करना चाहता हूं।
Demography, Democracy and Diversity
हमारे पास Demography, Democracy and Diversity है, ये तीनों मिलकर सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं: PM मोदी
READ MORE
















Click it and Unblock the Notifications