Railway Update: रेलवे ने गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनस के फेरों की संख्या बढाई, देखें पूरी अपडेट
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनस ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ा दी है।

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। 05007- 05008 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 13 मार्च, 2023 दिन सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 14 मार्च, 2023 दिन मंगलवार को 01 फेरे के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड के सम्बन्ध में समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05007 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 13 मार्च, 2023 को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.35 बजे, बस्ती से 22.05 बजे, गोण्डा से 23.25 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 02.25 बजे, बरेली से 06.05 बजे, मुरादाबाद से 07.35 बजे तथा गाजियाबाद से 10.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.40 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05008 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 14 मार्च, 2023 को आनन्द विहार टर्मिनस से 12.40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 13.12 बजे, मुरादाबाद से 15.50 बजे, बरेली से 17.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 21.10 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.00 बजे तथा खलीलाबाद से 01.32 बजे छूटकर गोरखपुर 02.30 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications