Indian Railway: इन स्पेशल ट्रेनों के फेरों का रेलवे ने किया विस्तार

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इसमें दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक, दादर-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी सहित कुछ अन्य ट्रेनें शामिल हैं। उपरोक्त जानकारी रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी, 2023 तक चलायी जा रही 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन 30 जून, 2023 तक 53 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 01 मार्च, 2023 तक चलायी जा रही 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई, 2023 तक 53 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 28 फरवरी, 2023 तक चलायी जा रही सप्ताह में 04 दिन चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विषेष गाड़ी का संचलन 29 जून, 2023 तक 69 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
- 02 मार्च, 2023 तक चलायी जा रही सप्ताह में 04 दिन चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विषेष गाड़ी का संचलन 03 जुलाई, 2023 तक 69 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
इन ट्रेनों का बढ़ा ठहराव
रेलवे ने अगली सूचना तक कई ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव को आगे के लिए बढ़ा दिया है।
- कलानौर कलां स्टेशन पर 24 जून, 2023 तक 12555-12556 गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस का दिया गया प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक बढ़ाया जायेगा।
- निहालगढ़ स्टेशन पर 15 जुलाई, 2023 तक 14612-14611 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस का दिया गया प्रायोगिक प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक बढ़ाया जायेगा।
- उन्नाव स्टेशन पर 05 अगस्त, 2023 तक 12566-12565 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस का दिया गया प्रायोगिक प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक बढ़ाया जायेगा।
Recommended Video

जैसलमेर-काठगोदाम का होगा अस्थाई ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अन्तर्गत नरेना स्टेशन के निकट लगने वाले दादू दयाल जी मेला के श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक 15013-15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
- जैसलमेर से 24 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 14.06 बजे पहुॅचकर 14.08 बजे छूटेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में काठगोदाम से 23 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस नरेना स्टेशन पर 11.00 बजे पहुंचकर 11.02 बजे छूटेगी।












Click it and Unblock the Notifications