Indian Railway: रेलवे ने चलाई 27वीं भारत गौरव ट्रेन, पर्यटकों को कराएगी ‘दक्षिण भारत की सैर'

Bharat Gaurav Train News Gorakhpur: भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की पर्यटक ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और भारत की प्राकृतिक सुन्दरता को प्रदर्शित करती हैं। अब तक 26 भारत गौरव ट्रेनों से लगभग 22 राज्यों और 04 केन्द्र शासित प्रदेशों को कवर करती हुई चलाई जा चुकी हैं। इसी क्रम में 27वीं भारत गौरव पर्यटक गाड़ी 'दक्षिण भारत की यात्रा' के लिये पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं0 स्टेशन से 28 अक्टूबर को 04.00 बजे चलाई गई।

यात्रा के दौरान यह गाड़ी मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., ललितपुर, बीना, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा, काठपाडी, विल्लूपुरम्, तिरूचिरापल्ली, कुदालनगर, मदुरई, तिरूनेवेल्ली, कन्याकुमारी, कुड्डापाह, नंद्याल, मरकापुर, कृष्णा कैनाल स्टेशनों पर रूकेगी तथा वापसी यात्रा में 08 नवम्बर, 2023 को 01.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

train

Indian Railway: जल्द शुरु होगा सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग का काम, जानिए क्या है पूरा प्रोजेक्ट
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के दक्षिण भारत यात्रा के लिये गोरखपुर जं. से 28 अक्टूबर,2023 को रवाना होने के समय यात्रियों में 'दक्षिण भारत की यात्रा' की यात्रा के प्रति काफी उत्साह था। भारत गौरव ट्रेन के चलने के बाद यात्रियों में पर्यटन को लेकर पहले से ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+