Indian Railway: जल्द शुरु होगा सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग का काम, जानिए क्या है पूरा प्रोजेक्ट
Railway Update News Gorakhpur: सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन का काम जल्द शुरु होगा। इस लाइन के 11 किलोमीटर हिस्से के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कार्य पूरा होते ही इसे शुुरु हो जाएगा। करीब 81 किलोमीटर लंबी सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन दो जिलों गोरखपुर और मऊ के 111 गांवों से होकर गुजरेगी।
सहजनवां- दोहरीघाट रेल मार्ग का कार्य तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 2024 तक सहजनवां से बैदौली तक 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। दूसरे चरण में मार्च 2025 तक बैदौली से गोला बाजार तक 29 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे की तरफ से सहजनवां तहसील के गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके बाद 20 ई की कार्रवाई होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनने वाली रेल लाइन पर करीब 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन वाराणसी को सीधे जोड़ेगी। इसमें सरयू नदी पर 1100 मीटर लंबे पुल समेत 10 बड़े पुल, 47 छोटे पुल एवं 15 अंडरपास बनाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications