Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की यह खास पहल, असुविधा होने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्त्ताओं को दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट विंडो व्यवस्था की है। इसके साथ ही असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक स माथुर ने सम्मानित रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गाड़ियों में विस्फोटक एवं ज्वलनषील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। गाड़ियों की छतों एवं पावदान पर लटक कर यात्रा न करें। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में रेलवे प्रषासन को सहयोग करें। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके तथा यात्रा मंगलमय हो सके, इसके लिये रेलवे प्रषासन इन त्यौहारों के अवसर पर प्रमुख नगरों के लिये रिकार्ड संख्या में विषेष ट्रेनों का संचलन कर रहा हैं।

Indian Railway: सिकन्दराबाद-बनारस स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों को देगी राहत, देखें पूरी डिटेल
यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिये स्टेषनों पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किये गये हैं। आवष्यकता को देखते हुये अतिरिक्त टिकट विण्डों खोले गये हैं। किसी भी असुविधा के लिये रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications