Indian Railway: सिकन्दराबाद-बनारस स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों को देगी राहत, देखें पूरी डिटेल
Festival Special Train: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जायेगा। 07005/07006 सिकन्दराबाद-बनारस-सिकन्दराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन सिकन्दराबाद से 15 एवं 22 नवम्बर, 2023 को प्रत्येक बुधवार तथा बनारस से 17 एवं 24 नवम्बर, 2023 को प्रत्येक शुक्रवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
07005 सिकन्दराबाद-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 एवं 22 नवम्बर, 2023 को प्रत्येक बुधवार को सिकन्दराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर जनगांव से 22.44 बजे, काजीपेट से 23.50 बजे, दूसरे दिन पेड्डापल्ली से 01.05 बजे, रामगुंडम् से 01.22 बजे, बेल्लमपल्ली से 02.02 बजे, सिरपुर कागजनगर से 02.32 बजे, बल्हारशाह से 04.05 बजे, नागपुर से 07.30 बजे, इटारसी से 13.50 बजे, पिपरिया से 14.42 बजे, जबलपुर से 17.45 बजे, कटनी से 19.50 बजे, सतना से 21.35 बजे, तीसरे दिन मानिकपुर से 00.07 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे छूटकर बनारस 06.30 बजे पहुंचेगी ।

07006 बनारस-सिकन्दराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 एवं 24 नवम्बर, 2023 को प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 08.35 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी से 12.50 बजे, मानिकपुर से 15.02 बजे, सतना से 17.55 बजे, कटनी से 19.15 बजे, जबलपुर से 21.35 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.12 बजे, इटारसी से 02.05 बजे, नागपुर से 07.40 बजे, बल्हारशाह से 12.00 बजे, सिरपुर कागजनगर से 12.50 बजे, बेल्लमपल्ली से 13.22 बजे, रामगुंडम् से 14.02 बजे, पेड्डापल्ली से 14.22 बजे, काजीपेट से 15.32 बजे तथा जनगांव से 16.12 बजे छूटकर सिकन्दराबाद 18.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 एवं एल.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications