Indian Railway: रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का मार्ग, ये रहेंगी निरस्त
Railway Update Gorakhpur: पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य एवं औंड़िहार-भटनी रेल खण्ड पर स्थित औंड़िहार-सादात स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में 22 से 26 जून, 2023 तक नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- बनारस से 25 जून, 2023 को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 25 जून, 2023 को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस इण्टरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
- सीतामढ़ी से 25 जून, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
- नाहरलगुन से 24 जून, 2023 को चलने वाली 09526 नाहरलगुन-ओखा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग सोनपुर-छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोनपुर-पाटलिपुत्र-पं० दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 जून, 2023 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा-सोनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-पं० दीनदयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- बलिया से 25 जून, 2023 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मऊ-औंड़िहार-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- वाराणसी सिटी से 25 जून, 2023 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- गाजीपुर सिटी से 25 जून, 2023 को चलने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications