Railway Update: गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते निरस्त ट्रेनों में हुआ संशोधन
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर कैण्ट स्टेशन पर किये जा रहे यार्ड रिमाडलिंग एवं तीसरी लाइन के प्री-नान इण्टरलॉक कार्य के लिए 07 से 30 अगस्त,2023 तक ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों के निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण में निम्नवत संशोधन किया है। यहां देखें पूरी लिस्ट।
संशोधित निरस्तीकरण - जयनगर से 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अगस्त,2023 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- अमृतसर से 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 अगस्त,2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

संशोधित पुनर्निर्धारण
- गोरखपुर से 24 अगस्त,2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- बरौनी से 20 अगस्त के स्थान पर 21 अगस्त,2023 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- मुजफ्फरपुर से 20 अगस्त के स्थान पर 21 अगस्त को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
शार्ट ओरिजिनेशन
- गोरखपुर से 30 अगस्त के स्थान पर 29 अगस्त,2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी ।
शार्ट टर्मिनेशन
- दादर से 28 अगस्त के स्थान पर 27 अगस्त,2023 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी ।












Click it and Unblock the Notifications