Railway News: रेलवे ने इस ट्रेन में टिकट रिजर्वेशन को लेकर किया बड़ा बदलाव,देखिए पूरी अपडेट
रेलवे ने गरीब रथ में टिकट रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब इस एक्सप्रेस में आरएसी टिकट बुक नहीं होगा। सभी टिकट कन्फर्म बुक होंगे।
Gorakhpur News: रेलवे ने गरीब रथ में टिकट रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब इस एक्सप्रेस में आरएसी टिकट बुक नहीं होगा। सभी टिकट कन्फर्म बुक होंगे। जब कन्फर्म टिकट फुल हो जाएगा तब वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। रेलवे बोर्ड के यात्री विपणन निदेशक - द्वितीय संजय मनोचा ने भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उनका कहना है कि नौ बर्थ वाले केबिन के लिए आरएसी टिकट बुक नहीं होने चाहिए।

बांद्रा टर्मिनस को लेकर हुआ यह परिवर्तन
बांद्रा टर्मिनस में पिट लाइन पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण 21 नवम्बर को इज्जतनगर से चलने वाली 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर बोरीवली तक चलाई जायेगी । यह गाड़ी बोरीवली से बांद्रा तक निरस्त रहेगी तथा 25 नवम्बर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस के स्थान वापी से चलाई जायेगी । यह गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से वापी के मध्य निरस्त रहेगी ।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 24 नवम्बर को इज्जतनगर से चलने वाली 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी वापी से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी ।












Click it and Unblock the Notifications