Railway Update: रेलवे ने बदला एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने दोहरीकरण कार्य के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है।

Railway Update Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते 11 से 30 मार्च तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। निकलने से पहले पूरी लिस्ट देख लें।
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-शाहगंज-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- जयनगर से 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 मार्च, 2023 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-शाहगंज-बाराबंकी-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 13, 20 एवं 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-इंदारा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलायी जायेगी।

- गोरखपुर से 15, 18, 22, 25 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग भटनी-मऊ-इंदारा-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- कोलकाता से 26 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ-भटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते चलायी जायेगी।
- अजमेर से 14, 16, 20, 21, 23, 27 एवं 28 मार्च, 2023 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 22, 25, 26, 28 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-षाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- सूरत से 26, 27 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- दरभंगा से 22, 25, 27 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान परिवर्तित मार्ग गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।
- अहमदाबाद से 22, 24 एवं 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- बलिया से 22, 24, 26 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग बलिया-इंदारा-मऊ-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- दादर से 22, 24 एवं 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-मऊ-इंदारा-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलायी जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 21 से 29 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंेड़िहार-मऊ-भटनी-सीवान-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

- सीतामढ़ी से 22 से 30 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-मऊ-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 एवं 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-वाराणसी-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट,-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 26 एवं 27 मार्च, 2023 को चलने वाली 15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-वाराणसी-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 25 मार्च, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 मार्च, 2023 को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 30 मार्च, 2023 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-षाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- नौतनवा से 26 मार्च, 2023 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-जौनपुर-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेेगी।
Recommended Video

- दादर से 21, 23, 25, 26 एवं 28 मार्च, 2023 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-मऊ-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 23, 25, 27, 28 एवं 30 मार्च, 2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications