Indian Railway: रेलवे ने इन ट्रेनों के रेक संरचना में किया परिवर्तन, देखें पूरी अपडेट
रेलवे ने कई ट्रेनों के रेक संरचना में परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी अपडेट देखें।

प्रथम चरण में इस गाड़ी के 04 आइ.सी.एफ. रेक में से एक रेक के स्थान पर 01 एल.एच.बी रेक लगाया जायेगा। इसके पश्चात इन गाड़ियों के अन्य रेको को भी एलएचबी रेक से चलाया जायेगा।
20, 24, 28 मई एवं 01 जून, 2023 कोे बरौनी से प्रस्थान करने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं.एक्सप्रेस एवं 23, 27, 31 मई, 04 जून, 2023 को लखनऊ जं. से प्रस्थान करने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस को एल.एच.बी रेक से चलाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस एलएचबी रेक में जनरेटर सह लगेज यान के 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
21, 25, 29 मई एवं 02 जून, 2023 को लखनऊ जं. से प्रस्थान करने वाली 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस एवं 22, 26, 30 मई एवं 03 जून, 2023 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस को एल.एच.बी रेक से चलाया जायेगा। परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार इस एल.एच.बी.रेक में जनरेटर सह लगेज यान के 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। अन्य तिथियों मंे ये गाड़िया आई.सी.एफ. कोचो से चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications