Indian Railway: गोरखपुर- देहरादून एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के रेक संरचना में हुआ परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्री जनता की सुविधा हेतु कई गाड़ियों के रेक संरचना में परिवर्तन किया है। 15005-15006 गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 15001-15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा । इसके अतिरिक्त 15070- 15069 ऐशबाग-गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस तथा 12530- 12529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच निम्नवत लगाया जायेगा ।
15005- 15006 गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 03 जनवरी,2024 से तथा देहरादून से 04 जनवरी,2024 से संशोधित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा ।

15001-15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में देहरादून से 06 जनवरी,2024 से तथा मुजफ्फरपुर से 08 जनवरी,2024 से संशोधित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा ।
15070- 15069 ऐशबाग-गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस में ऐशबाग से 12 सितम्बर,2023 से तथा गोरखपुर से 13 सितम्बर,2023 से संशोधित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 09, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा ।
12530- 12529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस में लखनऊ जं0 एवं पाटलिपुत्र से 13 सितम्बर,2023 से संशोधित संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 09, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा ।












Click it and Unblock the Notifications