Indian Railway: गोरखपुर-काचुवेली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन, यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यात्रा से पहले पूरी जानकारी यहां देखें।

trains

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह रेल खंड के मकूडी-विरूर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया है।

मार्ग परिवर्तन
- सिकन्दराबाद से 15 से 24 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मेडचल-निजामाबाद-मुदखेड-अदिलाबाद-माजरी जं. के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी काजीपेट, पेडपल्ली, रामगुंडम, मंचिर्याल, वेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह एवं चन्दरपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- दानापुर से 15 से 23 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-काजीपेट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग माजरी जं.-अदिलाबाद-मुदखेड-निजामाबाद-मेडचल के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी चन्दरपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचिर्याल, रामगुंडम, पेडपल्ली, काजीपेट स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- गोरखपुर से 15 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-काचुवेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोण्डा-भोपाल-नागपुर-बल्हारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग माजरी जं.-अदिलाबाद-मुदखेड-निजामाबाद-मेडचल के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी चन्दरपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचिर्याल एवं रामगुंडम स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- यशवन्तपुर से 15 एवं 22 फरवरी, 2023 को चलने वाली 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग धर्मावरम्-सुलेहल्ली-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग धर्मावरम्-वाडी-दौड़-मनमाड-खण्डवा-इटारसी के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी सिकन्दराबाद, काजीपेट, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चन्दरपुर एवं नागपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- गोरखपुर से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-सुलेहल्ली-धर्मावरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खण्डवा-मानमाड-दौड़-वाडी-धर्मावरम् के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी नागपुर, चन्दरपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट एवं सिकन्दराबाद स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (बंेगलुरू) से 20 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12592 सिकन्दाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग धर्मावरम्-सिकन्दराबाद-बल्हारशाह-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग धर्मावरम्-वाडी-दौड़-मनमाड-खण्डवा-इटारसी के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी बेगमपेट, सिकन्दराबाद, काजीपेट, रामगुंडम्, मंचिर्याल, बेलमपल्ली, बल्हारशाह, चन्दरपुर, नागपुर, अमला एवं बेतुल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- गोरखपुर से 18 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बल्हारशाह-सिकन्दराबाद-धर्मावरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खण्डवा-मनमाड-दौड़-वाडी-धर्मावरम् के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी बेतुल, अमला,नागपुर, चन्दरपुर, बल्लारशाह, बेलमपल्ली, मंचिर्याल, रामगंुडम, काजीपेट, सिकन्दराबाद एवं बेगमपेट स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- गोरखपुर से 21 फरवरी, 2023 को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बल्हारशाह-काजीगुडा-कर्नूलु सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-खण्डवा-मनमाड-दौड़-वाडी-धर्मावरम् के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी बेतुल, नागपुर, चन्दरपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, सिकन्दराबाद, काचीगुड़ा, कर्नूलु सिटी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+