Indian Railway: हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इस ट्रेन का हुआ प्रायोगिक ठहराव
Railway Updtae News Gorakhpur: रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12581- 12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का टूण्डला स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मण्डल अन्तर्गत माकुडी-सिरपुर टाउन-सिरपुर कागज नगर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के प्ररिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलॉक-नॉन इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग किया जायेगा।
बनारस- नई दिल्ली एक्सप्रेस
- बनारस से 18 सितम्बर, 2023 से चलने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस टूण्डला स्टेशन पर 07.00 बजे पहुँचकर 07.02 बजे प्रस्थान करेगी।
- नई दिल्ली से 17 सितम्बर, 2023 से चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस टूण्डला स्टेशन पर 01.23 बजे पहुँचकर 01.25 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 13 सितम्बर, 2023 को निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मण्डल अन्तर्गत माकुडी-सिरपुर टाउन-सिरपुर कागज नगर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के प्ररिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलॉक/नॉन इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
Indian Railway: 12 सितंबर से 5 दिनों के लिए निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पूर्व देखें पूरी डिटेल
निरस्तीकरण
- हैदराबाद से 22 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 24 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- एर्णाकुलम से 22 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्णाकुलम से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications