Indian Railway: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसमें बलिया- प्रयागराज रामबाग सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते कई ट्रेनें निरस्त की हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज खण्ड पर हंडियाखास-रामनाथपुर एवं राजा तलाब-हरदत्तपुर के मध्य ब्रिज के पुनर्निर्माण के परिप्रेक्ष्य में यह ब्लॉक दिया गया है।
निरस्तीकरण
- बलिया से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
Recommended Video

- प्रयागराज रामबाग से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05196 प्रयागराज रामबाग-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बनारस से 16 एव 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 05195 बनारस-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। रि-शिड्यिूलिंग एवं नियंत्रण
- प्रयागराज रामबाग से 16 मार्च, 2023 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट एवं 20 मार्च 2023 को 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलायी जायेगी।
- दानापुर से 20 मार्च, 2023 को चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
तिथि परिवर्तन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खण्ड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के तिथि में परिवर्तन किया गया है। फलस्वरूप 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब 29 मार्च की जगह 30 मार्च, 2023 को मऊ से चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications