रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें,यात्रा से पूर्व यहां देखें पूरी लिस्ट

train

Gorakhpur News: रेलवे द्वारा वाराणसी सिटी यार्ड में सीमित ऊॅचाई के सब-वे के निर्माण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण किया जायेगा। यात्रा से पूर्व यहां पूरी लिस्ट देख लें।

निरस्तीकरण
- 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2023 को निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलायी जायेगी।
- रक्सौल से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी- जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलायी जायेगी।
- कोलकता से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औंड़िहार-गाजीपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औंड़िहार-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन
- लखनऊ जं. से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15008 लखऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी बनारस में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा बनारस से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- सियालदह से 09 एवं 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस छपरा में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा छपरा से बलिया के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
- वाराणसी सिटी से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मऊ से चलायी जायेगी तथा वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- मऊ से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी बनारस से चलायी जायेगी तथा मऊ-बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।
- बलिया से 10 एवं 11 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा से चलायी जायेगी तथा बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।

रि-शिड्यूलिंग
- प्रयागराज रामबाग से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- नौतनवा से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
- बलिया से 10 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी बलिया से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।
नियंत्रण-
- डाक्टर अम्बेडकर नगर से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19305 डाक्टर अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे पर 90-90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- अहमदाबाद से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे पर 90-90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट, उत्तर मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे पर 100-100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+