Indian Railway : वर्धमान स्टेशन पर कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने पूर्व रेलवे के वर्धमान स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यात्रा से पूर्व यह सूची जरुर देख लें।

Railway Update Gorakhpur : रेलवे ने पूर्व रेलवे के बर्धमान स्टेन पर विभिन्न कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का हुआ निरस्तीकरण
- हावड़ा से 03 फरवरी,2023 को चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
- लालकुंआ से 04 फरवरी,2023 को चलने वाली 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- हावड़ा से 09 फरवरी,2023 को चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- प्रयागराज रामबाग से 10 फरवरी,2023 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
- सियालदह से 04 एवं 09 फरवरी,2023 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- बलिया से 05 एवं 10 फरवरी,2023 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- कोलकाता से 09 फरवरी,2023 को चलने वाली 13167 कोलकाता-आगरा कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- आगरा कैण्ट से 11 फरवरी,2023 को चलने वाली 13168 आगरा कैण्ट-कोलकाता कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- कोलकाता से 09 फरवरी,2023 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 08 फरवरी,2023 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 27 जुलाई,2022 से 31 जनवरी,2023 तक 15013-15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव ओसियां स्टेशन पर प्रदान किया गया था। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये इस गाड़ी के ओसियां स्टेशन पर ठहराव की अवधि का विस्तार 01 फरवरी से 30 अप्रैल,2023 तक किया गया है। 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस ओसियां स्टेशन पर 06.26 बजे पहुंचकर 06.28 बजे छूटती है। वापसी यात्रा में 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ओसियां स्टेषन पर 18.00 बजे पहुंचकर 18.02 बजे छूटती है ।
Recommended Video

प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के टिनिच स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण 01, 05, 08 एवं 12 फरवरी,2023 को 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर से चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications