Indian Railway: इन ट्रेनों का हुआ अवधि विस्तार, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Indian Railway News Uttar Prdaesh: रेलवे ने कीन्ही कारणों ने कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

- हावड़ा से 27 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस निरस्त है।

- प्रयागराज रामबाग से 28 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

train

संचलन अवधि का विस्तार

- टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर से 04.30 बजे के स्थान पर 04.45 बजे चलाई जायेगी।

- मथुरा जं. से चलने वाली 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी मथुरा जं. से 13.45 बजे के स्थान पर 16.45 बजे चलाई जायेगी।

अवधि विस्तार के दौरान 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी मथुरा कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी एवं 05061 मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से चलाई जायेगी तथा मथुरा जं.-मथुरा कैंट के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ियों का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगा।

05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन को 27 सितम्बर, 2023 से रोका नहीं गया है तथा यह गाड़ी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+