Indian Railway : नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें
रेलवे ने वाराणसी जोन के स्टेशन छपरा-बलिया रेल खण्ड पर हो रहे कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने वाराणसी मण्डल के छपरा-बलिया रेल खण्ड पर गौतम स्थान-मांझी (8.36 किमी.) स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य के लिये 12 से 15 जनवरी,2023 तक प्री नान-इण्टरलॉक एवं 15 से 17 जनवरी,2023 तक नान इण्टरलॉक कार्य कराये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा । इसके उपरान्त 17 जनवरी,2023 को मुख्य संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के उपरान्त मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंजूरी मिलने के बाद मांझी स्टेशन ब्लाक स्टेशन में परिवर्तित हो जायेगा ।
निरस्तीकरण -
- 15111/15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 13 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05135/05136 छपरा-औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05446/05445 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05156 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05145 छपरा-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05153/05154 सीवान-नकहा जंगल/गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी 13 से 17 जनवरी,2023 तक निरस्त रहेगी।
नियंत्रण-
- नई दिल्ली से 12 एवं 14 जनवरी,2023 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे एवं मार्ग में 270 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- नई दिल्ली से 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे एवं मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 12 जनवरी,2023 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- अमृतसर से 13 जनवरी,2023 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 270 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- अमृतसर से 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- अहमदाबाद से 11 एवं 13 जनवरी,2023 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 12 जनवरी,2023 को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- डा0 अम्बेडकरनगर से 12 जनवरी,2023 को चलने वाली 19305 डा0 अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- अजमेर से 12 जनवरी,2023 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- जयनगर से 13 एवं 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- बरौनी से 13 एवं 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- बरौनी से 14 जनवरी,2023 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर एवं मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 13 जनवरी,2023 को चलने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- सूरत से 13 जनवरी,2023 को चलने वाली 00901 सूरत-नरायनपुर अनन्त विशेष गाड़ी उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- अमृतसर से 14 जनवरी,2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- दिल्ली से 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 180 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- सूरत से 15 जनवरी,2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे एवं मार्ग में 150 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- जयनगर से 16 जनवरी,2023 को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- गोरखपुर से 14 जनवरी,2023 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
पुनर्निर्धारण-
- गोरखपुर से 14 जनवरी,2023 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
- छपरा से 16 जनवरी,2023 को चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस छपरा से 25 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications