Indian Railway: रेलवे ने निरस्त की सिंगरौली- टनकपुर एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का बढ़ा ठहराव

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के ऐगवां स्टेशन पर लूप लाइन के निर्माण के सम्बन्ध में नान इण्टरलॉक किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा ।

निरस्तीकरण
- सिगरौली से 30 जून से 03 जुलाई,2023 तक चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- शक्तिनगर से 30 जून से 03 जुलाई,2023 तक चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- टनकपुर से 01 से 04 जुलाई,2023 तक चलने वाली 15074 टनकपुर- सिंगरौली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- टनकपुर से 01 से 04 जुलाई,2023 तक चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

train

शालीमार- गोरखपुर एक्सप्रेस का होगा प्रायोगिक ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के डेहरी आनसोन स्टेशन पर 15021/15022 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस का 05 जुलाई,2023 से 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव निम्नवत प्रदान किया जायेगा ।
-
शालीमार से 04 जुलाई,2023 से चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस डेहरी आनसोन स्टेशन पर 08.06 बजे पहुंचकर 08.08 बजे छूटेगी । इसी प्रकार वापसी यात्रा में गोरखपुर से 10 जुलाई,2023 से चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस डेहरी आनसोन स्टेशन पर 20.45 बजे पहुंचकर 20.47 बजे छूटेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं पार्सल लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिये 13137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का छपरा स्टेशन पर ठहराव 05 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट निम्नवत किया जायेगा ।
- कोलकाता से 26 जून,2023 से चलने वाली 13137 कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 02.05 बजे पहुंचकर 02.15 बजे छूटेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+