UP News: भारतीय हैण्डबॉल टीम ने जीता रजद पदक, पूर्वोत्तर रेलवे की इस खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन
Sport News Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 06 से 12 नवम्बर तक उजबेकिस्तान में आयोजित आईएचएफ हैण्डबॉल ट्रॉफी में भारतीय हैण्डबॉल टीम की तरफ से खेल रही पूर्वोत्तर रेलवे की महिला हैण्डबाल खिलाड़ी प्रिया ने शानदार प्रादर्शन किया और भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी प्रिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एस. सी. श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव श्री के. सी. सिह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी नरसा चन्द्र विजय सिंह एवं हैंडबॉल कोच अरविंद यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रिया के इस प्रदर्शन से पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य खिलाड़ियों एवं हैंडबॉल प्रेमियों का मनोबल बढा है।

भारतीय टीम अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 5 नवंबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान की थी। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक इससे पूर्व नेपाल के पोखरा में आयोजित सैफ खेलों में भारतीय पुरुष टीम के प्रशिक्षक थे जहां भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया था। जॉर्डन में आयोजित सीनियर महिला एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में बतौर भारतीय टीम के मैनेजर रह चुके है। जहा भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने बांग्लादेश के ढाका में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी में सिंह को भारतीय टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया जहा टीम ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications