Swachh Bharat Abhiyan: रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली इस बात की शपथ, होंगे ये बड़े फायदे

Independence Day Swachh Bharat Abhiyan Latest News Indian Railway: स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुये रेलवे ने 01 अगस्त से 15 अगस्त, 2025 तक देशभर के स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस अभियान की शुरुआत करते हुये रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान में भी भाग लिया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।

इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे पर गोरखपुर जं., खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ जं., ऐशबाग, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआँ, काशीपुर, रूद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ एवं कन्नौज स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। ''स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत'' नारे के साथ निकाली गई स्वच्छता रैली/प्रभात फेरी में रेल कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आजमगढ़, बनारस, भटनी, बलिया, वाराणसी सिटी, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, सीवान एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिये सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। रेलवे कॉलोनियों, कोचिंग डिपो, स्वास्थ्य इकाई एवं मंडल चिकित्सालय पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम एवं श्रमदान का आयोजन किया गया।

indian railway

सतीश कुमार ने स्टेशन पर प्रयोग में लाई जा रहीं सफाई मशीनों का भी निरीक्षण किया और यात्रियों से संवाद कर स्वच्छता पर फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से यात्रियों में जागरूकता पैदा करना जरूरी है। इसके लिये रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा। स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में शुरू की गई स्वच्छ भारत की मुहिम में रेलवे बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में फेज-1 में 15 दिनों का ये कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद 16 अगस्त से अक्टूबर, 2025 तक फेज-2 में स्वच्छता का ये कार्यक्रम चलेगा। ये अक्टूबर तक ही सीमित नहीं रहेगा। हम अपनी दिनचर्या में, अपने कार्य में साफ-सफाई को ढाल रहे हैं, जिससे कि यात्रियों को एक साफ स्टेशन दे सकें। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले और अब में बहुत फर्क है। यही नहीं, पहले जो जगह डंपिंग ग्राउंड थी, आज वहां पर गार्डन है। लोगों को अच्छा वातावरण मिला है। मैंने कई जगह आज निरीक्षण किया और सफाई का जायजा लिया। रेलवे के सभी कर्मचारी और अधिकारी देशभर में 7,000 रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई की निगरानी कर यात्रियों को अच्छी व्यवस्था देने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई केवल स्टेशनों तक सीमित नहीं है। ट्रेनों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। स्टेशनों पर हमने क्लीन ट्रेन स्टेशन की व्यवस्था की है। सके अतिरिक्त रेल मदद पर आने वाली शिकायतों पर तुरन्त कार्रवाई करते हैं। इस अभियान के तहत हम यात्रियों में जागरूकता लाना चाहते हैं। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अशोक कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबन्धक, दिल्ली श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी सहित रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वहीं, इस अवसर पर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रमदान के माध्यम से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस अभियान की शुरुआत श्री नवीन गुलाटी (सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर) ने दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर, ब्रज मोहन अग्रवाल (सदस्य ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर, हितेन्द्र मल्होत्रा (सदस्य ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट) ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर, उषा वेंणुगोपाल (सदस्य वित्त) ने दिल्ली जंक्शन स्टेशन पर, आर. राजगोपाल (महानिदेशक मानव संसाधन) ने आनन्द विहार टर्मिनल पर, हरि शंकर वर्मा (महानिदेशक सुरक्षा) ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर तथा डॉ. जगदीश चंद्रा (महानिदेशक रेलवे स्वास्थ्य सेवा) ने तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+