Independence Day 2024: 'आजाद भारत ' पर जानिए क्या बोले सीएम सिटी गोरखपुर के युवा
Gorakhpur News: पूरे देश में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ने गोरखपुर के युवाओं से बातचीत की। इस दौरान युवाओं ने आजाद भारत पर अपने विचार रखे।
शिवपुर शहबाजगंज के रहने वाले अनूप गुप्ता कहते हैं कि अपना देश आजादी के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही यहां अन्य देशों की तुलना में शांति और सुरक्षा कायम है।

Recommended Video
धनंजय गुप्ता कहते हैं कि ये आजादी देशभक्तों के बलिदान के बाद हमे मिली है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन सरकार को शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा पर और कार्य करने की जरूरत है।
मोहद्दीपुर के रहने वाले नारायणदत्त पाठक कहते हैं कि आजादी का हम सभी को सम्मान करना चाहिए। यह आजादी कई देशभक्तों के बलिदान का परिणाम है। आजादी के बाद से देश ने हर क्षेत्र में व्यापक विकास किया है।
निहारिका शर्मा कहती हैं कि हमे उन देशभक्तों का आभार व्यक्त करना चाहिए जिनकी वजह से हमे आजादी मिली है। मैं ऐसे देशभक्तों को नमन करती हूं। देश में अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
राहुल मिश्रा कहते हैं कि आजादी का उत्सव हम सभी के लिए गर्व का विषय है। युवा देश का भविष्य होता है। सरकार को अभी युवाओं के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।
शिवम कहते हैं कि आज आजाद होने की वजह से ही हम अपने सपनो को पूरा कर पा रहे हैं। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए और कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए जो अनैतिक हो।












Click it and Unblock the Notifications