Indian Railway: रेलवे ने निरस्त की अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, यह है वजह
Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के निशातपुरा स्टेशन पर प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।
- अहमदाबाद से 14 जनवरी, 2024 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- पटना से 16 जनवरी, 2024 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 30 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, भटनी द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान भटनी यार्ड स्थित समपार संख्या-117 'ए' के पास से एक व्यक्ति को रेल सम्पत्ति सिगनल केबल, पेण्डाल क्लिप चोरी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। 31 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, छपरा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम-करिंगा, छपरा स्थित एक कबाड़ की दुकान से दुकान संचालक को कोर सिगनल केबल, पेण्डाल क्लिप, आरई डीए बॉक्स फिटिंग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।
29 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ द्वारा गाड़ी संख्या-12230 से यात्री का छूटा एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। 25 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-15708 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। 31 दिसम्बर, 2023 को यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 31 दिसम्बर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा गाड़ी संख्या-15008 से यात्री का छूटा सामान बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर सामान को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications