IND vs NZ Final: भारत की जीत पर सीएम सिटी गोरखपुर में जश्न, मनी दिवाली

IND vs NZ Final, ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड को हार का मुंह देखना पड़ा है। फाइनल मैच में हुए रोचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत पर एक तरफ जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं सीएम सिटी गोरखपुर में लोग जश्न में डूबे नजर आए। जीत होते ही पूरा शहर पटाखों से गूंज उठा।

भारत और न्यूजीलैंड मैच को लेकर शुरू से ही लोगों में उत्साह बना था। जैसे जैसे मैच अपने आखिरी पड़ाव पर आता गया लोग और रोमांचित नजर आए। विराट कोहली के आउट होने के बाद एक बार प्रशंसक निराश हुए, लेकिन रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग ने भारतीय टीम के समर्थकों का दिल रखा। उनके आउट होने के बाद फिर निराशा हुई लेकिन भारतीय टीम ने अपना हौसला नहीं हारा और अंत में जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है । टीम इंडिया ने 25 साल बाद कीवियों से हिसाब बराबर किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।

gorakhpur icc

गोरखपुर के पादरी बाजार, असुरन, मोहद्दीपुर, तारामंडल, सूर्यकुण्ड, शाहपुर, गोलघर, बेतियाहाता, रेती, माया बाजार सहित कई हिस्सों में आतिशबाजी देखने को मिली।

IND vs NZ Final: चौथी ICC ट्रॉफी जीतने को बेताब रोहित-कोहली, जानें फाइनल में बल्ले से कैसा रहा है प्रदर्शन
भारतीय टीम की जीत पर बच्चों से लगाए बुजुर्गों तक सभी उत्साहित दिखे। जीत का जश्न ऐसा मानों दिवाली हो। पूरा शहर पटाखों से गूंज उठा। लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दिन। मिठाइयां बाटी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+