Moradabad News: गांव के युवक ने नाबालिग का अपहरण कर की यह हैवानियत, मां ने पुलिस से लगाई गुहार

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक युवक ने नाबालिग का अपहरण कर उसे कमरे में कैद कर लिया। लड़की की मां को मार के भगा दिया। मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ठाकुरद्वार की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बेटी 23 दिसंबर को घर पर थी। इस बीच एक युवक उसे अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसको कैद करके रखा गया है। परिवार के लोग बाहर थे। जब उसे घटना का चला तो वह आरोपी के घर पर पहुंची। उन्होंने मुझे मारा-पीटा और वहां से भगा दिया।

moradabad news

महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पहले सुरजननगर पुलिस चौकी पर की लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हेल्प डेस्क पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि वह अब इसकी शिकायत एसएसपी से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। उधर सुरजन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज के रविंद्र भाटी का कहना है कि इस मामले में पहले से ही एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा कायम है। जिसकी जांच सीओ ठाकुरद्वारा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+