Gorakhpur: अंग्रेजों के समय की परंपरा तोड़ आज मेयर पद की शपथ लेंगे डॉक्टर मंगलेश, बनेगी शहर की सरकार

गोरखपुर में शनिवार को डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव मेयर पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही 80 पार्षद भी पद व गोरपनीयता की शपथ लेंगे।

gorakhpur

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में आज यानी शनिवार को शहर की सरकार बनेगी। इस सरकार के मुखिया होंगे डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव। डॉक्टर मंगलेश अंग्रेजों की परंपरा तोड़ मेयर पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एंव संस्कृति केंद्र में दिन में 12 बजे होगा। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में सभी लोग शपथ लेंगे। मेयर व 80 पार्षद पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। कमिश्नर रवि कुमार एनजी महापौर को व महापौर शेष 80 पार्षदों को शपथ दिलाएंगे।

अंग्रेजों की यह परंपरा तोड़ेंगे डॉक्टर मंगलेश
अभी तक गोरखपुर नगर निगम में जितने भी महापौर हुए सभी ने गाउन पहनकर शपथ ली है। लेकिन डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ऐसे पहले मेयर होंगे जो इस परंपरा को तोड़ते हुए धोती कुर्ता में शपथ लेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि 'गाउन अंग्रेजों कि परंपरा है, जिसका त्याग किया जाना चाहिए। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, अब नहीं बदलेंगे तो फिर कब बदलेंगे।'

आज इन नगर पंचायतों में भी होगा शपथ
शहर की सरकार के साथ ही शनिवार को मुण्डेरा बाजार, बड़हलगंज, पीपीगंज, और चौमुखा कैम्पियरगंज में नव निर्वाचित अध्यक्ष एंव सभासद शपथ लेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+