MMMUT प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फिर से खुलेगा इग्नू सेंटर, होगा यह फायदा
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फिर से इग्नू सेंटर खुलेगा। जब यह इंजीनियरिंग कॉलेज था तब यहां इग्नू सेंटर चलता था। विश्वविद्यालय बनने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। नई शिक्षा नीति के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ाने के लिए एक बार फिर इग्नू का सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।
सेंटर खुलने के लिए विश्वविद्यालय और इग्नू के बीच अनौपचारिक सहमति बन चुकी है। बहुत जल्द इसे औपचारिक स्वरूप दिया जाएगा। इग्नू का सेंटर विश्वविद्यालय में पहली बार संचालित नहीं होने जा रहा। इस बार यह सेंटर स्वकेंद्रित होकर कार्य नहीं करेगा, बल्कि किसी न किसी रूप में यह विश्वविद्यालय के सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने इग्नू से करार करने की योजना बनाई है।

विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. यूसी जायसवाल की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। वह सेंटर की स्थापना के प्रबंधन में जुट गए हैं। वर्तमान में इग्नू के दो सेंटर संचालित होते हैं। एक सेंट एंड्रयूज कालेज में और दूसरा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में। ऐसे में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खुलने वाला सेंटर संख्या में तीसरा होगा।
प्रभारी कुलपति जेेपी पांडेय ने कहा इग्नू सेंटर दोबारा यहा संचालित करने से छात्र- छात्राओं को फायदा होगा। इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। जल्द ही यह शुरु हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications