कमाने गया पति जब 13 साल बाद गोरखपुर वापस लौटा तो बीवी और छोटे भाई को देख उड़े होश

गोरखपुर,12 जनवरी: काम की तलाश में एक शख्स हैदराबाद चला गया और अपने घरवालों की कोई खैर-खबर नहीं ली। लेकिन जब वो 13 साल बाद वापस अपने घर लौटा तो उसे पता कि परिजनों ने उसे मृत मान लिया था। इतनी ही नहीं, उसकी पत्नी की शादी उसके छोटे भाई से करवा दी, जिससे उसका एक बेटा भी है। इस बात का पता चलने के बाद युवक अवसाद में चल गया।

क्या है मामला

क्या है मामला

ये मामला गोरखपुर जिले के बैलों गांव का है। गांव निवासी संत कुमार ने हैदराबाद जाने के बाद अपने परिजनों से नाता तोड़ लिया। इस दौरान संत कुमार ने घर पर मौजूद अपनी पत्नी, दोनों बच्चों व मां और छोटे भाई रामू की कोई खोज खबर नहीं ली। 13 साल तक उसने किसी से संपर्क नहीं किया। परेशान स्वजन ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

2021 में छोटे भाई से परिजनों ने करवा दी शादी

2021 में छोटे भाई से परिजनों ने करवा दी शादी

आठ साल तक इंतजार करने के बाद स्वजन ने संत कुमार को मृत मान लिया। जिसके बाद परिजनों ने संत कुमार की पत्नी की देवर रामू के साथ 2021 में शादी करा दी। जिससे उसका तीन साल का एक बेटा है। अब संत कुमार अपने घर वापस लौट आया तो उसे छोटे भाई के साथ पत्नी की शादी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद से वो अवसाद में रहने लगा।

संत कुमार ने दी आत्महत्या की कोशिश

संत कुमार ने दी आत्महत्या की कोशिश

सोमवार की शाम चार बजे स्वजन खेत की तरफ गए थे। घर पर मौजूद संत प्रसाद ने छत की कुंडी में पत्नी की साड़ी को बांधकर फंसे से लटक गया। घर पहुंचने के बाद स्वजन को इसकी जानकारी हुई तो डायल 112 पर फोन कर बताया। संत प्रसाद जब रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया तो छोटे भाई रामू की उम्र उस समय 12 साल थी। एक साल तक घर न लौटने पर स्वजन ने हैदराबाद में रहने वाले परिचितों को बताया। उनकी मदद से खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+