Gorakhpur News: पति ने दोस्त के साथ मिल जला दिया पत्नी का शव, जानिए क्या है पूरा मामला
गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे पति को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले तो अपनी पत्नी ही हत्या कर दी और फिर शव को चोरी से जला दिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पहले तो पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गयी, उसके बाद पति पत्नी का शव लेकर फरार हो गया। उसने बिना पुलिस को बताये दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का शव जला दिया है। पुलिस ने शव के राख को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, उरुवा के बंजरिया गांव की सुमित्रा का शनिवार को ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह शव लेकर फरार हो चुका था। बाद में उसने शव को चोरी से जला दिया। महिला के पिता गंगाधर ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया महिला की मौत के बाद पति द्वारा चोरी से शव को जला दिया गया है। शव के राख को फोेरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई की गयी है।परिजनों ने बताया है कि विवाह के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित करता था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications