Gorakhpur News: पत्नी के चरित्र पर था शक, दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, पुलिस ने मौके पर पहुंच किया यह काम
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थानाक्षेत्र के मानबेला के रहने वाले सत्य नारायण गौड़ ने अपनी 58 वर्षीय पत्नी सुशीला गौड़ की गला काटकर हत्या कर दी है। यह हत्या पति-पत्नी के आपसी विवाद में हुई है। पति ने चापड़ से गला काटकर निर्मम तरीके से पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में शनिवार को झगड़ा हुआ।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि चिलुआताल थाने को जैसे ही महिला की हत्या की सूचना मिली,पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आपसी विवाद में यह हत्या हुई है।












Click it and Unblock the Notifications