Gorakhpur News: गोरखपुर में दिन-दहाड़े हिस्ट्रीशीटर की रॉड व डंडो से पीटकर हत्या
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जामियानगर में सोमवार शाम चार बजे के करीब घात लगाकर पहले से बैठे लोगों ने बुलेट से आ रहे हिस्ट्रीशीटर मेराजुल हक पर हमला कर दिया। इस हमले में उन्होंने रॉड व डंडो से मेराजुल को बुरी तरह पीटा और उसका
गोरखपुर,25 जुलाई: उसे मरा समझ आरोपी वहां से फरार हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई जहां डॉक्टरों ने मेराजुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भूमि विवाद से जोड़कर इस मामले की छानबीन कर रही है।इसके लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं।

जानकारी के मुुताबिक, पुराना गोरखपुर मोहल्ले में इमामाबाड़ा के पास का रहने वाला मेराजुल सवेरा मैरिज हाउस संचालित करता था। सोमवार को ग्रीन सिटी के पास स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास अपनी भूमि पर निर्माण करवा रहा था। दोपहर 1:30 बजे के करीब बेटे को स्कूल से लेकर घर छोड़ा और फिर प्लाट पर हो रहे निर्माण कार्य को देखने अकेले ही गया था। घर लौटते समय जामियानगर में सड़क पर खड़े पांच युवकों ने मेराजुल को घेरकर दोपहिया वाहन रोक लिया और डंडे से हमला कर दिया। बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर सिर पर ईंट से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया।
एसपी सिटीकृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications