निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी-आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हिस्सा लिया।कुलाधिपति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया एंव उनका उत्स
गोरखपुर,25सितंबर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हिस्सा लिया।कुलाधिपति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया एंव उनका उत्साहवर्द्धन किया।उन्होंने छात्रों को सही दिशा में सतत प्रयास करने की सीख दी।अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरी एकाग्रता के साथ कठोर परिश्रम करें।

राज्यपाल ने कहा कि निरंतर परिश्रम की सफलता की कुंजी है।बिना निराश हुए निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए ।आप सभी में प्रतिभा है और उसे पहचानते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतर भविष्य बनाएं।छात्र नेताओं के पीछे घूमकर अपना समय मत बर्बाद करें।
उन्होंने सामूहिक प्रयास पर जोर दिया । कहा कि हमें आनंद और उत्साह के साथ सामूहिक प्रयास से ही उच्च कोटि की सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्होंने लगातार काम करते रहने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों को गांव की समस्याओं पर शोध कार्य करने की सलाह दी। कहा कि छात्र केवल पाठ्यक्रम तक ही सीमित ना रहे बल्कि अपने सामाजिक कर्तव्य व दायित्व को भी समझें। दीक्षा समारोह में उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि हमें संस्था की नींव रखने वाले कभी भूलना नहीं चाहिए। राज्यपाल ने बढ़ रहे वृद्धाश्रम पर चिंता जताई और छात्रों से कहा कि वह अपनी अपने माता-पिता का सम्मान करें। उनके प्रति अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें।
राज्यपाल ने कहा कि आज पूरे देश में नए-नए तकनीकों का सृजन हो रहा है।तकनीकों के माध्यम से कार्य करना बहुत आसान हो गया है।आप सब नयी-नयी तकनीकों पर विचार करें और उनकी खोज करेें।












Click it and Unblock the Notifications