युवा पीढ़ी को गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर कर्तव्यबोध का प्रयास करना चाहिए- राज्यपाल

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कई महत्वपूर्ण अपील भी की। राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर थीं।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत अपने ज्ञान और विज्ञान के दम पर ही विश्वगुरु था। तकनीकी और ज्ञान के क्षेत्र में आपकी बुनियाद जितनी मजबूत होगी, देश उतना आगे तेजी से तरक्की करेगा। नवाचार के लिए उद्यमिता एवं कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा पीढ़ी को गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो और उनमें कर्तव्यबोध हो ऐसा प्रयास करना होगा।

gorakhpur governer

उन्होंने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में भारत आगे बढ़कर कार्य कर रहा है। जो देश जितना बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसकी स्वतंत्रता उतनी मजबूत होगी। आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि और इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईआईटी) के प्रबंध निदेशक और मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र रहे राजेश राय ने कहा कि भारत 6 जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईआईटी व अन्य तकनीकी संस्थान इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि बाजार में हो रही दौड़ में शामिल होने की बजाय खुद के इंटरेस्ट पर फोकस करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+