Gorakhpur: लोगों के लिए आफत बनी कड़ाके की ठंड, टूटे दस साल के रिकार्ड

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड जारी है। पिछले दस सालों में भी यहां इतनी ठंड नहीं पड़ी जितनी वर्तमान समय में पड़ रही है।

weather

Gorakhpur News: गोरखपुर व आस-पास के कई जिलों में कड़ाके की ठंड आफत बनी हुई है। हीटर,ब्लोअर सहित ठंड से राहत देने वाले सभी उपकरण भी बेअसर हो गए हैं। वहीं गरीबों के लिए यह और कष्टदायक बना हुआ है। गोरखपुर में ठंड ने पिछले दस सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले जनवरी माह में 10.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 2013 में था। मौसम विभाग के मुताबिक,10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक जहां शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 10.3डिग्री सेल्सियस था,वही रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के आसार हैं। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चीमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को इस ठंड का काारण माना है। पछुआ हवाएं लगातार तापमान में गिरावट दर्ज कर रही हैं।

आईएमडी के मुताबिक,रविवार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। वहीं 9 जनवरी को अधिकतम 16 व न्यूनतम 9,10 जनवरी को 7 व 9,11जनवरी को 7 व 9,12 जनवरी को 18 व 9,13 जनवरी को 18 व 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

क्या है सीवियर कोल्ड डे
जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आ जाती है, तो इसे सीवियर कोल्ड-डे कहते हैं । गोरखपुर में अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+