UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में बीएलओ की मनमानी, वोट से वंचित हुए मतदाता

गोरखपुर में बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। कुछों लोगों की मिलीभगत से पिछले कई सालों से वोट देते आ रहे मतदाताओं के नाम भी इस बार लिस्ट से काट दिए गये थे।

nagar

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निकाय चुनाव में मात्र 36 प्रतिशत मतदान हुए हैं। इतने जागरुकता अभियान के बाद भी सीएम सिटी में यह मतदान प्रतिशत बेहद निराशा जनक है। कई वार्डों से मिले शिकायत के आधार पर बीएलओ की मनमानी सामने आई है। कई मतदाता बूथ से बिना मतदान के ही लौट गए।

जानकारी के मुताबिक, जिन बूथ लेवल ऑफिसर को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्हीं की मनमानी से बड़ी संख्या में मतदाता, अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। तमाम लोगों को बूथों से निराश लौटना पड़ा, तो कहीं परिवार के एक सदस्य का नाम छोड़ बाकी का नाम काट दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कई ऐसे मतदाताओं के नाम भी वोटर लिस्ट से कट गए हैं जो पिछली बार मतदान किए थे। कई बूथों पर यह समस्या सामने आई हैं। इस तरह कई वोटर मतदान से वंचित हो गये हैं। वार्ड नंबर 70 के आजाद नगर पूर्वी मोहल्ले के ध्रुव सिंह पिछले दो निकाय चुनावों में वोट डालते आ रहे हैं। इस बार वह जब वोट देने गए तो पता चला कि उनका सूची में नाम ही नहीं है। तारामंडल क्षेत्र स्थित सरमाउंट स्कूल के बगल में रहने वाले अमरेंद्र कौशिक के घर के सभी छह मतदाताओं का नाम इस बार वोटर लिस्ट से गायब था।

अमरेन्द्र कौशिक ने बताया कि प्रशासन की पूरी लापहरवाही है। वह सिर्फ कहकर अपना काम पूरा मान लेती है। कोई भी बीएलओ आसानी मिलता नहीं है। निर्वाचन कार्यालय जाने पर अधिकारी ठीक से बात नहीं करते हैं। ऐेसे में कोई सुधार कैसे करें।

निजामपुर बूथ पर भी छह सात लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला। बेतियाहाता के संजीव राय के भतीजे का वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं था। बाबा राघव दास नगर वार्ड के बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि उनके परिवार में से सभी 10 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने मतदान किया था। यह भी आरोप लग रहे हैं कि बीएलओ की मिलीभगत से कुछ पार्षद प्रत्याशियों, जिन्हें उम्मीद थी कि संबंधित परिवार से वोट नहीं मिलेगा, उन्होंने नाम ही कटवा दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कई लोगों की यह शिकायत आई है कि वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है। ऐसे शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+