Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेजों से लिया था बैंक से लोन, पुलिस ने की यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लेन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शाहपुर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में उ0नि0 चन्दन कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी की धारा में वांछित अभियुक्त अनिल शाही पुत्र स्व0 सागर शाही निवासी खेमपिपरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

वादी मुकदमा वर्तमान समय में वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बडौदा शाखा मेडिकल कालेज रोड, थाना शाहपुर जिला गोरखपुर के पद पर नियुक्त है । विनोद कुमार यादव पुत्र राम तीरथ यादव निवासी बघार थाना बेलघाट ने चार पहिया वाहन सेकन्ड हैण्ड को खरीदने के लिए ऋण हेतु उक्त बैंक में आवेदन किया था, जिस पर बैंक ने उन्हे 4,00,000/-रूपये का ऋण दिया था, जिसमें अभियुक्त अनिल शाही पुत्र स्व0 सागर शाही गारंटीकर्ता था । अभियुक्तों ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी करके कूटरचित आर0सी0, इकरारनामा व अन्य अभिलेख तैयार करके बैंक से उक्त ऋण की धनराशि प्राप्त किया था ।












Click it and Unblock the Notifications