Gorakhpur News: महिलाओं ने ब्लैकमेल कर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने किए यह चौंकाने वाले खुलासे

Gorakhpur News: उधारी का पैसा न देना पड़े इसके लिए एक डॉक्टर ने अलग की साजिश रच डाली। उसने दो महिलाओं के माध्यम से फर्जी मुकदमों में फंसाकर समझौते के नाम पर 50 लाख की मांग की थी। गोरखपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

ऐसे बनाया अश्लील वीडियो दो महिलाओं ने गोरखपुर में किराए का कमरा और लिफ्ट लेकर व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज के खिलाफ कई फर्जी मुकदमें दर्ज करा दिए।

समझौते के नाम मांगी रंगदारी इन मुकदमों में समझौते के नाम पर महिलाओं ने इम्तियाज से 50 लाख रुपए मांगने शुरु कर दिए। इसके बाद इम्तियाज की पत्नी ने शाहपुर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

gorakhpur

गिरोह का सरगना चलाता था हॉस्पिटल

पुलिस ने एक माह पहले की इस गिरोह के सरगना विकास सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया था। इन दो महिलाओं की तलाश चल रही थी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान देवरिया के रामपुर कारखाना इलाक के महादेव बाजार की रेखा सिंह व भलुअनी के अकटहा निवासी हेमवंती के रूप में हुई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मोतिहारी, बिहार के टाउनहाल, बलुआताल वार्ड नंबर 29 का रहने वाला विकास सिन्हा जेल बाइपास पर आरोही हाॅस्पिटल चलाता था। वह दवा का व्यापार भी करता था। व्यापार व हाॅस्पिटल में शेयर के नाम पर उसने व्यापारी संजय अग्रवाल से छह लाख, प्रवीन प्रकाश से आठ लाख, अमित सिंह से पांच लाख, अमृत से 22 लाख, संजीव पांडेय से छह लाख, आलोक श्रीवास्तव से छह लाख और गोरखनाथ, चक्सा हुसैन के रहने वाले इम्तियाज से 10 लाख लिए थे।

एसपी सिटी ने बताया कि सभी लोगों के रुपये हड़पकर कर उसने शाहपुर क्षेत्र में ही एक और हाॅस्पिटल खोल लिया। रुपये वापस मांगने पर विकास ने रेखा सिंह व हेमवंती पटेल से इम्तियाज के विरुद्ध चिलुआताल व गोरखनाथ थाने में केस दर्ज करा दिया। तीन वर्ष के भीतर इन लोगों ने इम्तियाज पर कुल पांच केस दर्ज करा दिए, जिसमें समझौता कराने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। इम्तियाज की पत्नी सैबा अनवर की शिकायत पर मामले की जांच की गई तो आरोप सही मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+