UP: गोरखपुर की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा महाराष्ट्र ले गया शेख, दो साल तक की यह दरिंदगी
गोरखपुर पुलिस ने नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के़् रहने वाले शेख को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। शेख ने यहां की रहने वाली लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया और महाराष्ट्र के लातूर ले जाकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर के औराद शाहजनी थाना क्षेत्र के तुगांव का रहने वाला दस्तगीर शेख कुछ साल पहले गोरखपुर आया था। इसी दौरान उसने पादरी बाजार की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की । इसके बाद उसने उसे प्रेमजाल में फंसाया और महाराष्ट्र के लातूर लेते गया। यहां उसने लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। उसे बंधक बना कर रखा और कई यातनाएं दी। हांला कि पुलिस ने किसी तरह लड़की को पहले ही बरामद कर लिया था।
प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मनोज पांडेय ने बताया कि महाराष्ट्र के रहने वाले एक युवक ने धोखा देकर गोरखपुर के पादरी बाजार की रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications