Gorakhpur News: भागने की तैयारी में था अपहरणकर्ता, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Gorakhpur News: गोरखपुर की सहजनवां पुलिस ने सोमवार को अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसने हाल ही में अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। संबंधित धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन नारायण व पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अपहरण की धाराओं से सम्बन्धित अभियुक्त बलिराम पुत्र मिठाई लाल निवासी औरा डाड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया है।

GORAKHPUR

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दहेज हत्या मामले में वांछित कमल नारायन पुत्र स्व0 जगरूपन गुप्ता व अभियुक्ता व चन्दा देवी पत्नी कमल नारायन निवासीगण चवरी आजाद चौक अयोध्या थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+