UP: प्रदेश का सबसे हाईटेक थाना बनकर तैयार, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के हाईटेक थानों में से एक गोरखनाथ थाना बनकर तैयार हो गया है। पांच मंजिली इस इमारत का जल्द ही सीएम योगी उद्घाटन करेंगे।

gorakhnath

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं वह बगोरखनाथ थानाक्षेत्र में पड़ता है। इसी कारण से इस थाने को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया। यह प्रदेश के हाईटेक थानों में शामिल है। इसकी पांच मंजिला इमारत बनकर तैयार है, जो सभी अत्याधुिनक सुविधाओं से युक्त है। जल्द ही इस थाने का उद्घाटन सीएम योगी के हाथों होगा।

गोरखनाथ का नया थाना 24 करोड़ की लागत से बना है। यह पुराने थाने की जगह बनाया गया है। डेढ़ साल पूर्व इसका भूमि पूजन किया गया था। आज यह पूरी तरह बनकर तैयार है। थाना भी इसमें शिफ्ट किया जा चुका है।

यह थाना मंदिर का स्वरुप लिए हुए है। यहां आमजन के लिए सेवाओं को बढ़ाया गया । इसमें चार फ्लोर व एक बसेमेंट हैं। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, मीटिंग हॉल, मनोरंजन कक्ष, दो सौ सिपाहियों के लिए बैरक, शस्‍त्रागार, मालखाना, आगंतुक कक्ष, कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, रेस्ट रूम भी है। महिला सिपाहियों को लिए भी रेस्ट रुम बनाया गया है। एस्केलेटर भी लगाई गयी। यह पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एसी है। इसी थाने में स्पेशल फोर्स भी तैनात रहेगी जो गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा संभालेगी।

गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इसे कई बार बम से उड़ाने की धमकी पूर्व में मिल चुकी है। ऐेसे में यहां की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे हाईटेक बनाया गया है। जिससे बड़ी से बड़ी वारदातों को होने से रोका जा सके। साथ ही सीएम योगी से जुड़े अतिसंवेदनशील इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा सके।

Recommended Video

      गोरखपुर: गैस के बढ़े दामों के खिलाफ कॉंग्रेसियों का प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रख निकाली यात्रा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+